अररिया, सितम्बर 19 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता। बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार, मनमानी और बिचौलियों के हस्तक्षेप को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के सभी 537 अंचलों (ब्लॉक राजस्व कार्यालयों) को हाई-टेक सर्विलांस नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अब हर अंचल कार्यालय के भीतर और परिसर में उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं,इसकी सीधी मॉनिटरिंग राजधानी पटना स्थित राज्य मुख्यालय से की जाएगी।यह बातें बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को अररिया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।​

सीधी नजर,जीरो टॉलरेंस मुख्यालय से लाइव फीड: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि पटना में एक आधुनिक केंद्रीय नियं...