अररिया, सितम्बर 28 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। 33 केवी कुर्साकांटा लाइन में शनिवार की देर रात्रि भद्रेश्वर नहर के निकट विशाल पेड़ गिरने से बिजली का खंभा और तार टूट जाने से बिजली गुल हो गई। इस कारण पिछले 18 घंटों से इलाके की बिजली पूरी तरह बाधित हो गई है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली, लोगों को मिली राहतबिजली कटौती की परेशानी इस लंबी बिजली कटौती की वजह से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से घरों में पानी की किल्लत हो गई है और रोजमर्रा के कामकाज ठप पड़ गए। स्थानीय गोलोक नाथ झा, ललन ठाकुर, प्रकाश साह, प्रमोद मंडल, पंचानंद ठाकुर आदि उपभोक्ता ने बताया कि बिजली गुल रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ा।...