Araria News: बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
अररिया, अक्टूबर 14 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र स्थित कुजरी पंचायत के बकराडांगी गांव में बुधवार की सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मृतक प्रमोद कुमार यादव कुजरी पंचायत के बकराडांगी वार्ड संख्या 13 निवासी हरि प्रसाद यादव का बेटा था। इससे पहले करंट से झुलसे युवक को उनके परिजनों ने आनन फानन में पलासी सीएचसी लाया। यहां ऑन डयूटी चिकित्सको ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह कुजरी निवासी प्रमोद कुमार बिजली काम कर रहा था। अचानक बिजली करेंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उन्हें उठाकर पलासी सीएचसी लाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉ जहांगीर आलम व परवेज हयात ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.