अररिया, नवम्बर 27 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से बाल विवाह के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे अनुमंडल को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम 'बाल विवाह मुक्त अररिया जिला' एवं 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन तथा अनुमंडल प्रशासन फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।इस मौके पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Biharsharif N...