Araria News: बाल विवाह की रोकथाम के लिए किशोर एवं किशोरी समूहों की बैठक आयोजित कराने के निर्देश
अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बाल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। जिले अथवा अन्य राज्यों में बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चों का नियमानुसार विद्यालयों में नामांकन कराने हेतु निर्देशित किया गया। सरकार द्वारा संचालित परवरिश योजना पर विशेष बल देते हुए जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर बैठक आयोजित करने तथा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.