Araria News: बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान
अररिया, नवम्बर 28 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। बार एसोसिएशन फारबिसगंज के सत्र 2026-2028 के लिए संपन्न द्विवार्षिक चुनाव के बाद शुक्रवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर वकालतखाना परिसर स्थित नवनिर्मित इनडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चुनाव पदाधिकारी दुर्गानंद प्रसाद साह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर मो. कमालुद्दीन, महासचिव पद पर गोपाल प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष पद पर शिवानंद मेहता, संयुक्त सचिव पद पर समीर कुमार मणिबिंद, कोषाध्यक्ष पद पर मो. मुस्सबीर आलम तथा अंकेक्षक पद पर तेज नारायण साह निर्वाचित हुए हैं। वहीं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के दो पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.