Araria News: बारिश से फारबिसगंज शहर बना झील, जलनिकासी के लिए नगरकर्मियों ने झोंकी ताकत
अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: फारबिसगंज, संवाददाता। लगातार बारिश के कारण फारबिसगंज शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक से स्टेशन चौक तक का मुख्य मार्ग दिनभर झील जैसा नजर आया। इसके अलावा मानिकचंद रोड, छुआपट्टी रोड, डीडी रोड, रेफरल रोड, अनुमंडल कार्यालय जाने वाली सड़क सहित शहर के अधिकांश वार्डों की गली-मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए नगर परिषद के प्रभारी प्रधान सहायक कामाख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में नगरकर्मी एवं सफाईकर्मी सुबह से ही मैदान में डटे रहे। नवकर्मी सूरज कुमार सोनू की देखरेख में विभिन्न नालों की सफाई कर पानी के बहाव को सुचारु बनाया गया। रेलवे स्टेशन से सटी सब्जी पट्टी क्षेत्र में पानी निकासी में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.