अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। बीते एक पखवाड़े से उमसभरी गर्मी और तेज धूप के कारण सूख रही धान की फसल को मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश ने संजीवनी दे दी है। बारिश के बाद खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लगातार तेज धूप के कारण धान की फसल को सूखते देख किसानों की चिंता बढ़ गई थी। कई किसान फसल को बचाने के लिए पंपसेट से पटवन करने को मजबूर थे। ऐसे में दो दिनों से हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। किसानों ने बताया कि धान की रोपनी के बाद शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में नमी कम होने लगी थी। तेज धूप और गर्मी के कारण कई जगहों पर धान के पौधे मुरझाने लगे थे। फसल को बचाने के लिए किसानों को अतिरिक्त खर्च कर पटवन करना पड़ रहा था। बारिश...