अररिया, जुलाई 14 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता रविवार की देर रात से लेकर सोमवार की सुबह तक तक जिले के अलग- अलग इलाकों में जमकर मौनसून बारिश हुई। इससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली वहीं धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे। धान रोपनी में तेजी आ गयी है। लेकिन बारिश के बाद जलजमाव व कीचड़ ने गांव से लेकर शहर तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इधर सोमवार की सुबह से ही आसमान में बादल मंडराते रहे । बीच-बीच में धूप भी निकलते रहे। शाम में फिर बारिश के आसार दिख रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों का दावा है कि बारिश से धान को काफी फायदा हुआ है । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले में जमकर हुई बारिश, किसान खुश, पर जलजमाव व कीचड़ ने बढ़ाई परेशानी रोपनी में तेजी आ गयी है। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह से य...