Araria News: बारिश न होने से सूखने की कगार पर है धान की फसल
अररिया, अगस्त 27 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण धान की खेती पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश न होने से खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बेहद बढ़ गई है। पानी के अभाव में धान के पौधे सूखने की कगार पर पहुँच चुके हैं। स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में बारिश की यही स्थिति रही, तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। सिंचाई के लिए महंगे डीजल पंपों का सहारा लेना किसानों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो रहा है, जिससे खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश न होने का सीधा और गहरा असर इस साल धान की पैदावार पर पड़ेगा। समय रहते बारिश न होने से उन्हें आर्थिक तंगी का डर सताने लगा है। क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.