Araria News: बारिश की किल्लत से धान की फसल पर संकट गहराया
अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: जोकीहाट, एक संवाददाता। प्रखंड में भीषण उमस और चिलचिलाती गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल है। वहीं दूसरी ओर, लंबे समय से बारिश न होने के कारण धान की फसलों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और सिंचाई के अभाव में फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। मानसून की बेरुखी ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिन किसानों ने कड़ी मेहनत और भारी लागत लगाकर धान की रोपनी की थी, अब उन्हें फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। डीजल पंप से सिंचाई करना बेहद महंगा साबित हो रहा है, जिससे छोटे और सीमांत किसानों के बजट पर भारी असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Araria News: अपेक्षित बारिश नहीं होने से धान की फसल पर संकट के बादल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.