Araria News: बारिश की कमी से परेशान किसानों को मिली राहत, धान रोपनी में आई तेजी
अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक लगातार और अच्छी बारिश ने क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत दी है। घनघोर बारिश से निचली जमीन के साथ-साथ ऊंचे खेतों में भी पर्याप्त पानी भर गया है, जिससे धन की रोपाई कर तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से भरगामा एवं आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण कृषि कार्य प्रभावित था और किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन शनिवार के बाद रविवार की रात भी जोरदार बारिश होने से खेतों में एक बार फिर किसानों की चहल-पहल बढ़ गई। यहां बता दें कि पिछले करीब दस दिनों से क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपाई धीमी गति से चल रही थी। इन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा थी, वह किसी तरह पंप सेट के सहारे रोपाई कर रहे थे, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.