अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: अररिया। एक संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन स्थित गैयारी के समीप बाइक से असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला तबस्सुम बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...