Araria News: बहियार पहुंचकर डीएम ने रोपनी का लिया जायजा
अररिया, जुलाई 18 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने शुक्रवार को फारबिसगंज प्रखंड के सिरसिया गांव पहुंचकर किसानों द्वारा की जा रही धान रोपनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खेतों में उतरकर किसानों से सीधे संवाद किया और धान रोपाई की वर्तमान स्थिति, सिंचाई व्यवस्था, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता सहित कृषि कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Araria News: संभावित बाढ़ एवं कटाव स्थल पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे अधिकारी व अभियंताकिसानों से संवाद जिला पदाधिकारी ने किसानों से कहा कि राज्य सरकार कृषि को प्राथमिकता देते हुए किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.