Araria News: बथनाहा में तीन बोरों से सौ किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: बथनाहा, एक संवादाता। बथनाहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 100 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो और एक आई-20 कार भी जब्त की है। जब्त गांजा स्कॉर्पियो की डिक्की में तीन बोरों में रखा गया था। गिरफ्तार आरोपितों में तीन जोगबनी, एक फारबिसगंज और एक सुपौल जिले का रहने वाला है। जिसकी जानकारी शनिवार को प्रेस वार्ता में फारबिगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने दी। पुलिस के अनुसार, नो अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो में गांजा लेकर बथनाहा बाजार की तरफ तस्कर आ रहे हैं। स्कॉर्पियो के आगे चल रही काले रंग की आई-20 कार से रेकी की जा रही थी। सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर बथनाहा पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.