Araria News: बथनाहा-दिपौल सड़क निर्माण में देरी से आक्रोश, 15 दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन
अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा के बीरपुर चौक से दिपौल जाने वाली ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य धीमी रहने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्राम कचहरी बथनाहा की सरपंच जबेरा खातून ने एसडीओ, फारबिसगंज को आवेदन देकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 4.940 किमी लंबी यह सड़क ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत करीब 394.168 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत है। संवेदक ने एक सितंबर 2025 से काम शुरू किया था, लेकिन बाद में कार्य बंद हो गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सरपंच प्रतिनिधि मुख्तार आलम ने 15 दिनों के भीतर काम शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.