अररिया, अगस्त 30 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय कुर्साकांटा, यू एम एस हत्ता बखरी, यूएमएस सिझुआ, प्राथमिक विद्यालय यादव टोला पोखर भिंडा कमलदाहा सहित सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को खेलो और सीखो थीम पर आधारित शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में काफी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और बच्चे शामिल हुए। शिक्षक ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद, मनोरंजन और पर्याप्त मात्रा में नींद चाहिए। खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि शारीरिक, मानसिक और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नियमित खेलने से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्म विश्वास भी बढ़ता है। यह भी पढ़ें- खेल केवल मनोरंजन नहीं, सीखने का भी सशक्त माध्यम बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद के लिए बच्चों क...