Araria News: बच्चों की आंखों की नियमित जांच उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी: डॉ. अजय
अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उनका समुचित समाधान करने के उद्देश्य से लायंस नेत्रालय, लायंस फाउंडेशन ट्रस्ट की एक इकाई एवं लायंस क्लब ऑफ फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में 'साइट फॉर किड्स' कार्यक्रम के तहत स्थानीय श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में व्यापक नेत्र जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नर्सरी से कक्षा दशम तक के कुल 935 विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई।
स्क्रीनिंग के परिणाम स्क्रीनिंग के दौरान 122 विद्यार्थियों में अपवर्तक दोष पाया गया। इनमें 32 विद्यार्थी ऐसे थे, जिनमें पहले से दृष्टि संबंधी समस्या ज्ञात थी और उनके चश्मे के पावर में बदलाव की आवश्यकता थी। वहीं, 89 विद्यार्थियों में पहली बार अपवर्तक दोष की पहचान हुई। जांच के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.