अररिया, अक्टूबर 8 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला भवानीपुर विद्यालय में रास्ता विवाद को लेकर स्कूली बच्चों ने गुरुवार को मुख्य अंचरा-घुरना मार्ग पर उग्र प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों का कहना था कि विद्यालय जाने के लिए सरकारी रास्ता होने के बावजूद लोगों द्वारा रास्ता पर अतिक्रमण कर लिया गया है। विद्यालय जाने में पगडंडी रास्ता पर काफी घना जंगल होने के कारण सांप कीड़ा आदि होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में जान का खतरा बना रहता है। जिस कारण वे लोग पिछले 20 दिनों से स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। सभी का कहना था कि जब तक रास्ता का समस्या का समाधान नहीं किया जाता बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। गुरुवार को जब स्कूल का जायज...