अररिया, सितम्बर 16 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के ठेकपुरा गांव में सोमवार की देर रात आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरलघटना का कारण एक पक्ष के लोगों ने बताया कि बकाया पैसे की मांग करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ लोग घर पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में कई लोगों को चोटें आईं। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए घटना को लेकर अपनी अलग बात बताई ...