Araria News: बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद कटाव शुरू, सहमे ग्रामीण
अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। बारिश के कारण पलासी प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। फलस्वरूप कटाव भी तेज हो गया है। इस करण नदी के किनारे बसे ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय ग्रामीण चंदन सिंह, माणिक सिंह शंकर सिंह अशफाक आलम, डोमी सिंह, मैनुल हक आदि ने बताया कि कई दिनों से हो रही रुक रुक हो रही बारिश से बकरा नदी के जलस्तर में धीरे धीरे वृद्धि होने लगी हैं। साथ ही बकरा नदी में कटाव शुरू हो गया है। हालांकि अभी तक यह कटाव गांव से दूर है, लेकिन ग्रामीण दहशत में हैं। बताया कि बकरा नदी में पानी बढ़ने से पीपरा कोठी वार्ड नंबर चार, पांच, बकैनिया, छपनिया, बेजवार, बेलगच्छी आदि गांव के लोग दहशत में हैं। इनलोगों ने बताया के नदी के जल स्तर में वृद्धि से कोठीघाट पर बने पुल का एप्रोच भी पूरब की ओर से धीरे-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.