Araria News: बकरा और परमान नदियों का जलस्तर बढने निचले इलाके में फैला पानी
अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मुख्य नदियों, बकरा और परमान, के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।हालांकि, राहत की बात यह है कि बाढ़ के इस पानी से फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल या फसल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।भले ही बाढ़ से कोई बड़ा नुकसान न हुआ हो, लेकिन पानी का बहाव तेज़ होने के कारण कई प्रमुख डायवर्सन जलमग्न हो गए हैं। डायवर्सन के ऊपर से पानी बहने की वजह से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन प्रभावित होने से ग्रामीण इलाकों का संपर्क मुख्य मार्गों से आंशिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.