अररिया, सितम्बर 30 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के अस्पताल रोड स्थित फुलबड़िया हाट में अतिक्रमण के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज सह विशेष पदाधिकारी, कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के ज्ञापांक संख्या 419 के आलोक में सोमवार, 28 सितंबर को हाट के दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के माध्यम से संबंधित दुकानदारों को तीन दिनों के भीतर हाट की भूमि पर किए गए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में समिति की ओर से विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान होने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से किए जाने की चेतावनी दी गई है। नो...