Araria News: फुलकाहा में 24 किलो गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार
अररिया, नवम्बर 23 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी पथराहा और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी घुरना बाजार के पथराहा निवासी मो बदरुद्दीन पिता मो वासिकर रहमान बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सीमा स्तंभ संख्या 190/01 के समीप मेहता टोला के पास सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई इसी दौरान नेपाल की तरफ से एक युवक सिर पर बोरी लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों और पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर रोक लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बोरी में गांजा होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसे नेपाल के एक व्यक्ति ने गांजा की खेप दी थी, जिसे मधुरा की ओर ले जाकर मुख्य सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.