अररिया, नवम्बर 14 -- Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा थाना अंतर्गत एसएसबी और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने 324 लीटर नेपाली शराब जब्त की है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात गुप्त सूचना पर 56वीं वाहिनी एसएसबी फुलकाहा और उत्पाद विभाग की टीम ने फुलकाहा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बथनाहा-बीरपुर मार्ग के पास छापेमारी की। इस दौरान पटुआ के ढ़ेर के नीचे छिपाकर रखी गई 1080 बोतल शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी। जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग अररिया को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...