अररिया, सितम्बर 4 -- Araria News: नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चला कर न्यायालय के साथ वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी फेकू यादव एवं संतोष यादव, मानिकपुर वार्ड संख्या नौ निवासी हरिलाल मंडल एवं शंभु मंडल, भोड़हर निवासी पंकज यादव, केशव यादव एवं कुंदन यादव बताया जाता है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सभी पर न्यायालय से वारंट निर्गत था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...