Araria News: फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली
अररिया, अक्टूबर 25 -- Araria News: बथनाहा, एक संवाददाता। फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0-2026 के तहत स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा की ओर से तीन किलोमीटर की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट श्री प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस रैली में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' के संदेश के माध्यम से कार्मिकों एवं आमजन को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.