Araria News: फारबिसगंज से जोगबनी तक साइकिल रैली से गूंजेगा नशामुक्ति का संदेश
अररिया, नवम्बर 20 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। बाल विवाह मुक्त एवं नशामुक्त अररिया जिला बनाने के उद्देश्य से आगामी 26 नवंबर को फारबिसगंज से जोगबनी तक साइकिल रैली निकाली जाएगी। अनुमंडल प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस जनजागरूकता अभियान के तहत रैली शहर के होंडा शोरूम स्थित रेलवे ग्राउंड से सुबह छह बजे रवाना होगी और जोगबनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर संपन्न होगी। रैली की तैयारियों को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभाभवन में एसडीओ अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें शहर के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विद्यालयों के संचालक शामिल हुए। बैठक में एसडीओ ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी संदेश दिया जाएगा। रैली में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.