अररिया, नवम्बर 3 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। रेलवे फाटकों पर लगने वाले घंटों के जाम से मुक्ति और सड़क यातायात को सुगम बनाने की दिशा में सीमांचल के लिए एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। फारबिसगंज सहित अररिया जिले के सात अलग-अलग स्थानों पर दो लेन वाले रेल ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वहीं पड़ोसी जिला किशनगंज में भी एक स्थान पर आओबी बनाने की योजना शामिल है। इस प्रकार एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल अंतर्गत कुल आठ स्थानों पर रेल ओवरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार के गजट में प्रकाशित किया गया है। गजट में अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद फारबिसगंज सहित पूरे अररिया जिले के लोगों में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।रेलवे के मुख्य परियोजना प्रबंधक, कटिहार, राममूर्ति मीणा द्वारा प्रकाशित...