Araria News: फारबिसगंज में 55 फीट के रावण का दहन, बुराइयों को मिटाने का दिया संदेश
अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय हवाई अड्डा मैदान में गुरुवार को पहली बार भव्य और ऐतिहासिक तरीके से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री रामनवमी रथ यात्रा समिति के बैनर तले अध्यक्ष विजय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान लोगों से अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। रावण दहन और इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शाम होते ही हवाई अड्डा मैदान का नजारा बदल गया। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ने लगे। देखते ही देखते मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नामचीन कारीगरों द्वारा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.