Araria News: फारबिसगंज में सज गया आस्था, उत्साह और भक्ति का मेला
अररिया, अक्टूबर 17 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ ही फारबिसगंज में दुर्गोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंच गया। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलते ही पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। भव्य पूजा पंडालों, आकर्षक विद्युत सज्जा और ढाक की गूंज के बीच पूरा शहर आस्था के मेले में तब्दील हो गया।पंडालों के आसपास बजते देवी गीतों, ढाक की आवाज और मां के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में लोग अपने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि और परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.