Araria News: फारबिसगंज में चला ऑपरेशन छह एंबुलेंस जब्त
अररिया, अक्टूबर 24 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल परिसर में अनधिकृत रूप से खड़े एंबुलेंस के खिलाफ शनिवार की शाम प्रशासन ने अभियान चलाया। डीएम विनोद दुहन के निर्देश पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ,पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से छह एंबुलेंस को पकड़ा गया। सभी एंबुलेंस को अनुमंडल कार्यालय परिसर में रखा गया है। इनके कागजात और वैधता की जांच के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है। बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिया गया था कि किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान परिसर के अंदर, बाहर अथवा मुख्य गेट के समीप एंबुलेंस को अनधिकृत रूप से खड़ा नहीं किया जाए। इसी निर्देश के अनुपालन में प्रशासन ने यह का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.