अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया, लेकिन दोनों केंद्रों पर आम लोगों की बेहद कम उपस्थिति देखने को मिली। नगर परिषद की ओर से वार्ड संख्या 20 स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तथा नगर परिषद कार्यालय परिसर में शिविर लगाया गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे तक वार्ड 20 के शिविर में छह लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन रजिस्टर्ड कराया। इनमें पेंशन, भूमि विवाद और सड़क निर्माण से संबंधित मामले शामिल थे। वहीं नगर परिषद कार्यालय परिसर के शिविर में महज दो लोगों ने अपनी समस्याएं सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराईं。 यह भी पढ़ें- Purnia News: शिविरों से शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत होगाशिविर में आने वाले लोग कार्यालय परिसर में नप के व...