Araria News: फर्जी कागजात पर लोने देने के मामले में ऋणधारक का खाता फ्रीज
अररिया, अगस्त 6 -- Araria News: रानीगंज, एक संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा की हांसा शाखा से कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दिए गए ऋण मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई ऋणधारकों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। खाते से जमा-निकासी बंद होने के कारण प्रभावित लोगों को रोजमर्रा के खर्च, व्यवसाय और अन्य आर्थिक गतिविधियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच ऋणधारकों के परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। रानीगंज प्रखंड के बौंसी निवासी अरुण कुमार चौबे ने एसडीपीओ को आवेदन देकर अपने पुत्र अंकित आनंद को निर्दोष बताते हुए बैंक अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि उनके पुत्र ने वर्ष 2024 में बैंक ऑफ बड़ौदा की हांसा शाखा से महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन का ऋण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.