Araria News: प्लस टू स्कूल कुआड़ी जाने वाली सड़क जर्जर, बच्चों को परेशानी
अररिया, सितम्बर 24 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी बाजार मुख्य सड़क से प्लस टू उच्च विद्यालय कुआड़ी जाने वाली पक्की सड़क जर्जर रहने से स्कूली बच्चों, अभिभावकों, शिक्षक सहित अन्य लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय बलराम साह, शशि भूषण राय, रामानंद यादव, दिलीप पासवान, ब्रह्मदेव यादव, राज किशोर यादव आदि ने बताया कि सड़क में जगह जगह गड्ढे बन गए है। आये दिन बच्चे साइकिल से गिर कर दुधर्टना का शिकार हो रहे हैं। शिक्षकों, अभिभावकों सहित ग्रामीणों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने डीएम से पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। यह भी पढ़ें- Araria News: महादलित टोला जाने वाली पक्की सड़क बनाने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.