Araria News: प्लस टू स्कूल कुआड़ी जाने वाली सड़क का हो पक्कीकरण
अररिया, जुलाई 6 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी मुख्य सड़क से प्लस टू उच्च विद्यालय कुआड़ी जाने वाली पक्की सड़क जर्जर रहने से छात्र छात्राओं, शिक्षक सहित आमलोगों को भाारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय रामानंद यादव, मौसम साह, श्याम लाल साह, नंद किशोर यादव, नीतेश कुमार, प्रभाकर, बबलू पटेल आदि ने बताया कि जर्जर सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। यह कारण है कि गड्ढे बाली इस सड़क पर छात्र व छात्राएं साइकिल से गिर कर कई बार धायल हो गई है। इसके साथ ही आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद भी जनप्रतिनिधियों का इस ओर ध्यान नहीं जाना समझ से परे है। हालांकि सड़क निर्माण का काम शुरु भी हुआ, लेकिन अब बंद पड़ा है। डीएम से प्लस टू हाईस्कूल कुआड़ी की सड़क का पक्कीकरण करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.