अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता प्रेम-प्रसंग में फरार हुई और शादी के महज 24 घंटे के भीतर एक 19 वर्षीया युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दो दिन पहले अपने प्रेमी संग अररिया शहर के कृष्णपुरी से फरार हुई युवती का शव पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के गलियारे से बरामद हुआ। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इन्स्टाग्राम से शुरू हुआ था प्यार: जानकारी के मुताबिक मूल रूप से ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी विश्वास टोला निवासी और अररिया कृष्णापूरी में रह रही मनीषा कुमारी (19) और पलासी थाना क्षेत्र के बरदबट्टा निवासी दिलखुश यादव (20) के बीच बीते एक वर्ष से इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी। तीन माह ...