Araria News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की के बैनर तले रक्तदान कार्यक्रम
अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नेताजी चौक जोगबनी स्थित केंद्र परिसर परिसर में मंगलवार को राजयोगिनी प्रकाशमणि दादी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर परिषद जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। आयोजकों के अनुसार शिविर में करीब 25 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। आयोजकों ने कहा कि प्रकाशमणि दादी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देने वाला है। यह भी पढ़ें- Araria News: दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, विश्व बंधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.