अररिया, अगस्त 31 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। काफी दिनों के बाद प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति अर्थात् बीस सूत्री की बैठक आयोजित की जाएगी। बीडीओ डॉ नयना पॉल ने बताया कि बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। सात सितंबर को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी सभा भवन में बैठा आयोजित की जाायेगी। बैठक में सांसद, विधायक, प्रखंडस्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्य को आमंत्रित किया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जनहित की समस्याओं की अनदेखी नहीं करें : आदित्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...