Araria News: पोल में बिजली तार लगने के विवाद में मारपीट, दस पर केस
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के पकड़ी वार्ड संख्या 4 में पोल में बिजली तार लगने के विवाद में गली गलोज, मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर दोनों और से दस लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। प्रथम पक्ष के संजय कुमार मंडल ने शुभम कुमार, इन्द्रानंद मंडल, सूरज मंडल, ज्ञानानंद मंडल, बालकृष्ण मंडल पर नगद सात हजार रुपया, मोबाइल और चांदी का चेन छीनने का आरोप लगाया है। वहीं कल्पना देवी पति ज्ञानानंद मंडल ने संजय मंडल, दिनेश मंडल, विकास मंडल, रूपेश मंडल, उमेश मंडल पर गली गलोज, मारपीट और नकमुनि व चांदी का हार छीनने का आरोप लगाया है। इधर थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि दोनों और से केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.