अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। बिहार पेंशनर समाज की फारबिसगंज अनुमंडल शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की विशेष बैठक बुधवार को स्थानीय पेंशनर भवन में आयोजित की गई। कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार तिवारी के संयोजन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपसभापति सच्चिदानंद मेहता ने की, जबकि संचालन मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान एवं राम प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पेंशनर समाज के संगठनात्मक विकास, सदस्यों की समस्याओं तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। औपचारिक बैठक के बाद मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य जगन्नाथ मंडल ने गीत, हर्ष नारायण दास ने ग़ज़ल तथा साहित्यकार हेमंत यादव ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ कर उपस्थित पेंशनरों का भरपूर मनोरंजन किया।बैठक यह भी प...