Araria News: पेंशनर समाज की मासिक बैठक में सड़क निर्माण का उठा मुद्दा
अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता बिहार राज्य पेंशनर समाज की फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक मंगलवार को स्थानीय पेंशनर भवन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने की, जबकि संचालन कार्यकारिणी सदस्य रामप्रकाश यादव ने किया। बैठक में सचिव मधुसूदन मंडल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने नगर परिषद फारबिसगंज द्वारा आवंटन मिलने के बावजूद पेंशनर भवन तक सड़क निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बरसात में कीचड़युक्त रास्ते से आने-जाने में बुजुर्ग पेंशनरों को काफी परेशानी होती है। सदस्यों ने नगर परिषद से शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पेंशनर समाज की मासिक बैठक में सड़क निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.