अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम छापेमारी कर एक पूर्व विधायक के खाली प्लॉट पर बने मकान से 156 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।हालांकि उक्त मकान में रह रहे किरायेदार पुलिस की कार्रवाई से पूर्व भागने में सफल रहा।अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को खबर मिली थी कि कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के बगल स्थित पेट्रोल पंप के सामने नरपतगंज के पूर्व विधायक जयप्रकाश यादव की चाहरदीवारी से घिरे कैंपस में बने एक घर में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां नशीले पदार्थों की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना को पुख्ता ...