अररिया, अक्टूबर 2 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कीगई। प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व आवास योजना प्लस 2.0 को लेकर पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर आवास सूची को प्रदर्शित करना था। लेकिन सूची प्रदर्शित नहीं की गई। पूर्व में बीडीओ से पंचायत समिति सदस्यों ने आवास सूची उपलब्ध कराने कि मांग की थी, लेकिन पंचायत में आयोजित ग्राम सभा के बाद भी अबतक पंचायत समिति सदस्यों को सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे समिति सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Araria News: पारदर्शिता और पात्रता का विशेष ध्यान रखते हुए योग्य परिवारों की सूची बनाने के दिए निर्देश...