Araria News: पीएम अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत तैयार वार्षिक कार्य योजनाओं की हुई समीक्षा
अररिया, नवम्बर 6 -- Araria News: अररिया, संवाददाता। डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के अंतर्गत जिला स्तरीय मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत तैयार वार्षिक कार्य योजनाओं के मूल्यांकन, आदर्श ग्राम घटक के तहत पंचायत स्तर से प्राप्त वीडीपी तथा विभिन्न कार्य योजनाओं के अनुमोदन से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने प्राप्त कार्य योजनाओं में आवश्यक सुधार एवं संशोधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला स्तरीय मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.