Araria News: पिस्टलधारी लुटेरे से भिड़ गए केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक, हिम्मत के आगे भागा बदमाश
अररिया, जुलाई 29 -- Araria News: फारबिसगंज,निज संवाददाता मंगलवार के अहले सुबह करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन जाने के दौरान स्थानीय ली अकादमी रोड पर एक केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक ने हथियारबंद लुटेरे का डटकर मुकाबला किया। लूट की वारदात के बाद शिक्षक ने बदमाश से हाथापाई करते हुए उसकी पिस्टल तक छीन ली। हालांकि बाद में अपराधी ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद शिक्षक के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शिक्षक की बहादुरी की इलाके में जमकर सराहना हो रही है। पीड़ित शिक्षक की पहचान ली एकेडमी रोड निवासी सुशांत शर्मा, पिता निगम शर्मा के रूप में हुई है। वे पटना स्थित केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक हैं। सुशांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उन्हें पटना में कक्षा लेनी थी। इसके लिए वे तड़के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.