Araria News: पिकअप पर लदे 480 किलो गांजा के साथ खलासी धराया
अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाके में मादक पदार्थों के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार की सुबह कुर्साकांटा थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की मुस्तैद टीम ने कुर्साकांटा बाजार में घेराबंदी कर एक बोलेरो पिकअप वाहन से 480 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही तस्करी में संलिप्त पिकअप के सहचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुर्साकांटा बाजार में गांजा जब्ती सटीक इनपुट पर बिछाया गया जाल, बाजार के पास रुकवाई गई पिकअप: कुर्साकांटा पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तस्करों द्वारा एक बोलेरो पिकअप वाहन के जरिए मादक पदार्थों की एक बहुत बड़ी खेप इलाके से निकाली जाने वाली है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने कुर्साकां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.