Araria News: पावर ग्रिड में मरम्मत कार्य से चार घंटे बाधित रहेगी बिजली
अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। पावर ग्रिड, फारबिसगंज में मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर को संबंधित क्षेत्रों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता कैलाश कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे के बीच विद्युत ग्रिड उपकेंद्र से निकलने वाले ढोलबज्जा, जोगबनी एवं रमई फीडर की बिजली आपूर्ति कार्य के दौरान बाधित रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इससे कॉलेज चौक, ली एकेडमी रोड, कोठी हाट रोड, छुआपट्टी, रमई एवं जोगबनी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कनीय अभियंता कैलाश कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि निर्धारित समय से पहले बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य निपटा लें और विभाग के मरम्मत कार्य में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.