Araria News: पान दुकान का ताला तोड़ 15 हज़ार के सामान की चोरी
अररिया, सितम्बर 2 -- Araria News: फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के सबसे व्यवस्तम सदर रोड़ स्थित पुराना ज्योति मोड़ स्थित चौरसिया पान दुकान की गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी सहित करीब 15 हज़ार रुपए मूल्य का पान मसाला, गुटखा, सिगरेट आदि चुरा लिया। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार राज कुमार चौरसिया ने बताया कि सोमवार की देर रात उन्होंने अपनी दुकान को बंद कर घर चले गये। मंगलवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का फाटक टूटा पड़ा है एवं दुकान से एक हज़ार रुपए नगद सहित अन्य कीमती सामान गायब है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया सामान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.