Araria News: पांच साल बाद भी अनुमंडलीय अस्पताल का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट चालू नहीं
अररिया, जुलाई 22 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। कोविड संक्रमण की आशंका एक बार फिर सामने आने लगी है, लेकिन फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट आज भी चालू नहीं हो सका है। भागलपुर में कोरोना के दो मरीज मिलने के बाद फिर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट चालू करने की मांग उठी है। बता दें कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किए गए इस प्लांट का लाभ उद्घाटन के करीब पांच वर्ष बाद भी मरीजों को नहीं मिल रहा है। महज एक टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं होने के कारण प्लांट पांच वर्षों से धूल और जंग की भेंट चढ़ रहा है。
ऑक्सीजन की आवश्यकता प्रतिदिन 600 से 700 मरीजों का इलाज करने वाले अनुमंडलीय अस्पताल में आज भी ऑक्सीजन की जरूरत पूरी करने के लिए सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.